गर्भाशय कमजोर होने के कारण : डॉक्टरों की मानें तो आज के वर्तमान समय में गलत खान-पान व लाइफस्टाइल के चलते यूट्रस कमजोर हो जाती है। साथ ही साथ मानसिक तनाव के कारण भी महिलाओं का गर्भाशय कमजोर हो जाता हैं। इसलिए महिलाओं को खुद पर ध्यान देनी चाहिए।
बता दें की गर्भाशय के कमजोर होने से महिलाओं में गर्भपात या मिसकैरेज का खतरा बढ़ जाता है। क्यों की कमजोरी के कारण यूट्रस अंडों को संभाल नहीं पाता हैं। साथ ही साथ महिलाओं को मां बनने में काफी दिक्क्त का सामना करना पड़ता हैं।
महिलाएं गर्भाशय को कैसे बनाएं मजबूत: महिलाएं गर्भाशय को मजबूत बनाने के लिए फाइबर युक्त चीजें जैसे ब्रोकली, फल, ओट्स, नट्स, पालक, बीन्स, एवाकाडो का सेवन जरूर करें। साथ ही साथ विटामिन-सी युक्त फलों का अधिक से अधिक सेवन करें और प्रतिदिन आर्गेनिक हरी पत्तेदार सब्जियां खाये। इससे गर्भाशय मजबूत होता हैं और महिलाओं की शारीरिक और मानसिक स्थिति अच्छी रहती हैं।
0 comments:
Post a Comment