खबर के अनुसार मौसम विभाग ने हरियाणा के इन जिलों में 60 KM की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान लगाया हैं। साथ ही साथ उत्तर हरियाणा और दक्षिण व दक्षिण पूर्व हरियाणा के जिलों में रहने वाले लोगों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
बता दें की उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और कैथल में तेज आंधी आ सकती हैं। साथ ही साथ इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश भी हो सकती हैं। इसको लेकर लोगों को सावधान किया गया हैं।
वहीं दक्षिण व दक्षिण-पूर्व हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, नुंह, पलवल, रोहतक, सोनीपत और पानीपत जिले में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना हैं। इन जिलों में भी तेज आंधी आ सकती हैं। इसलिए खराब मौसम के दौरान लोग घर में ही रहें।
0 comments:
Post a Comment