खबर के अनुसार मौसम विभाग ने 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 18 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही साथ कुछ स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती हैं और आसमानी बिजली भी गिर सकती हैं।
आपको बता दें की अगले 24 घंटे तक बिहार के अलग-अलग जिलों में बादल छाए रहेंगे। जबकि राज्य के कुछ जिलों में बादलों का आना-जाना जारी रहेगा। वहीं कुछ स्थान पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो एक चक्रवातीय परिसंचरण बिहार और आसपास के क्षेत्र में बना हुआ है। साथ ही एक ट्रफ लाइन बिहार के ऊपर से छत्तीसगढ़ की ओर गुजर रहा है। जिसके कारण बिहार में आंधी-बारिश आने की संभावना दिखाई दे रही हैं।
0 comments:
Post a Comment