पटना, बक्सर, भोजपुर समेत 7 जिलों के लिए आर्मी भर्ती रैली

न्यूज डेस्क: बिहार के दानापुर से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के दानापुर में पटना, बक्सर, भोजपुर समेत 7 जिलों के लिए आर्मी भर्ती रैली का आयोजन होने वाला हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार यह आर्मी भर्ती रैली दानापुर में 23 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित किया जायेगा। यह रैली में 23 नवंबर को जूनियर कमीशन अफसर (धार्मिक शिक्षक) और हवलदार (सर्वेयर ऑटो कारटोग्राफर) के लिए आयोजित होगा। 

वहीं 24 नवंबर से 30 नवंबर 2023 तक सभी अग्निवीर श्रेणियों की भर्ती होगी और 2 दिसंबर और 3 दिसंबर 2023 को अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) महिला सेना पुलिस की होने वाली महिला रैली भी शामिल है। इसको लेकर प्रशासन के द्वारा तैयारी की जा रही हैं। 

इन जिलों के युवा होंगे शामिल : इस भर्ती रैली में पटना, बक्सर, भोजपुर, सीवान, सारण (छपरा), गोपालगंज, वैशाली के युवा भाग लेंगे।

रैली का स्थान : इस रैली का आयोजन न्यूके एलपी ग्राउंड, चांदमारी, दानापुर कैंट में किया जाएगा। पुरुष रैली के लिए रैली स्थल पर प्रवेश सभी दिन सुबह में होगा। जबकि महिला रैली के लिए प्रवेश 2 व 3 दिसंबर को सुबह 3 बजे से होगा। पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें।


0 comments:

Post a Comment