बक्सर : बिहार बोर्ड 12वीं के डमी एडमिट कार्ड जारी

बक्सर : बिहार बोर्ड से पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार बोर्ड ने 12वीं के डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर अपना एडमिट कार्ड चेक कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने साल 2024 में होने वाली 12वीं बोर्ड एग्जाम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं का ये डमी एडमिट कार्ड जारी किया हैं। अगर इस एडमिट कार्ड में कोई गलती हैं तो आप इसे सुधार करा सकते हैं। 

बता दें की बिहार बोर्ड के द्वारा ये डमी एडमिट कार्ड इसलिए जारी किया गया हैं, ताकि इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर इसमें सुधार करा जा सकें। जैसे की नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि आदि में गलती होने पर सुधार किया जायेगा। 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिहार बोर्ड 12वीं डमी एडमिट कार्ड 2023 में सुधार कराने की आखिरी तारीख 11 नवंबर 2023 तक निर्धारित किया हैं। इसलिए इस अवधि तक आप डमी एडमिट कार्ड की जांच वेबसाइट पोर्टल पर जा कर कर लें।

0 comments:

Post a Comment