खबर के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से गुजरात में हवाओं की दिशा बदल गई है। कई जिलों में ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। जिससे गुजरात के ज्यादातर शहरों में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा हैं और लोगों को कनकनी महसूस हो रही हैं।
बता दें की रविवार को गुजरात के कई जिलों में आंधी, बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई हैं। जिससे तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट आई हैं। वहीं आज भी राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई हैं। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आ सकती हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो राज्य में अगले कुछ दिनों तक ठंडी हवाएं चलने का पूर्वानुमान हैं। इससे ठंड में बढ़ोत्तरी होगी। साथ ही साथ सुबह के समय सड़कों पर धुंध और कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी बरते।
0 comments:
Post a Comment