Buxar News: बिहार में शिक्षकों को सेवांत लाभ हेतु 186 करोड़ जारी

Buxar News: बिहार के विश्वविद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के 11 विश्वविद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों को सेवांत लाभ हेतु विभाग के द्वारा 186 करोड़ 48 लाख रुपये जारी किया गया हैं। 

खबर के अनुसार बुधवार को शिक्षा विभाग की ओर से राज्य के विश्वविद्यालयों के बैंक खाते में 186 करोड़ 48 लाख रुपये भेजी गई हैं। जल्द ही सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को सेवांत लाभ के लिए पैसों की राशि उनके बैंक अकाउंट में जारी की जाएगी।

बिहार में शिक्षकों को सेवांत लाभ हेतु 186 करोड़ जारी?

पटना विश्वविद्यालय के लिए 10 करोड़ 26 लाख 45 हजार जारी हुआ। 

मगध विश्वविद्यालय के लिए 26 करोड़ 37 लाख 42 हजार जारी हुआ। 

पूर्णिया विश्वविद्यालय के लिए 2 करोड़ 6 लाख 63 हजार जारी हुआ। 

मुंगेर विश्वविद्यालय के लिए 2 करोड़ 21 लाख 70 हजार जारी हुआ।

पाटलीपुत्र विश्वविद्यालय के लिए 10 करोड़ 4 लाख 48 हजार जारी हुआ। 

जय प्रकाश विश्वविद्यालय के लिए 7 करोड़ 66 लाख 96 हजार जारी हुआ। 

बीएन मंडल विश्वविद्यालय के लिए 13 करोड़ 78 लाख 32 हजार जारी हुआ। 

बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय के लिए 26 लाख 75 हजार 20 लाख जारी हुआ। 

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के लिए 25 करोड़ 91 लाख जारी हुआ।

तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के लिए 10 करोड़ 74 लाख 45 हजार जारी हुआ।

कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के लिए 5 करोड़ 30 लाख 79 हजार जारी हुआ। 

0 comments:

Post a Comment