ब्लड ग्रुप के हिसाब से कैसे होनी चाहिए डाइट, जानें
1. ब्लड ग्रुप O (O पॉज़िटिव और O निगेटिव): ब्लड ग्रुप O के लोग मांसाहारी होते हैं और उनके शरीर को प्रोटीन की अधिक आवश्यकता होती है। इनके लिए मांस, मछली, अंडे, सब्जियां, फल, नट्स और सीड्स सबसे फायदेमंद हैं।
कम मात्रा में खाएं: डेरी उत्पाद, अनाज (जैसे गेहूं), फलियां।
2. ब्लड ग्रुप A (A पॉज़िटिव और A निगेटिव): ब्लड ग्रुप A के लोग शाकाहारी होते हैं और उनके शरीर को हल्का, संतुलित आहार चाहिए। इन्हे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, डेरी उत्पाद, टोफू, नट्स और बीज खाना फायदेमंद हैं।
कम मात्रा में खाएं: मांस, मछली, तला हुआ भोजन।
3. ब्लड ग्रुप B (B पॉज़िटिव और B निगेटिव): ब्लड ग्रुप B के लोग विविध आहार पर अच्छे से काम कर सकते हैं, इसलिए उनका आहार संतुलित और विविध होना चाहिए। इन्हे मांस (विशेष रूप से मटन), मछली, डेरी उत्पाद, अनाज, फल, और सब्जियां खाना फायदेमंद हैं।
कम मात्रा में खाएं: कॉर्न, मूंगफली, चिकन, तला हुआ भोजन।
4. ब्लड ग्रुप AB (AB पॉज़िटिव और AB निगेटिव): ब्लड ग्रुप AB के लोग मिश्रित आहार लेते हैं, जो ब्लड ग्रुप A और B के गुणों को मिला सकता है। इन्हे मांस (मगर मछली, बीफ नहीं), डेरी, अंडे, फल, सब्जियां, टोफू खाना फायदेमंद हैं।
कम मात्रा में खाएं: मकई, बिन, चिकन।
0 comments:
Post a Comment