डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो 27 फरवरी के दिन नवग्रहों की चाल उतर पूर्व दिशा की ओर परिवर्तित हो रही हैं। जिसका सबसे ज्यादा असर इंसान के लव लाइफ पर दिख सकता हैं। इस असर से इंसान के लव लाइफ में कई तरह के परिवर्तन हो सकते हैं। आज इसी संदर्भ में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की 27 फरवरी के दिन किन राशि वाले लोगों को प्रेम संबंधों में जीत तथा किसे हार मिल सकती हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
मेष, सिंह और धनु राशि, अग्नि तत्व की राशि होने के कारण 27 फरवरी के दिन आपको प्रेम संबंधों में जीत मिल सकती हैं तथा आपके लव लाइफ की नींव मजबूत हो सकती हैं। प्रेमी प्रेमिका की मनोकामना पूरी हो सकती हैं और इनके संबंधों में मधुरता आ सकती हैं। यह दिन आपके लिए हर्ष और उल्लास का दिन रहेगा तथा प्रेमी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता हैं। दोस्त की मदद से इस दिन आप अपने प्रेमी से बात कर सकते हैं। आपके लिए लाल रंग का कपड़ा पहना लकी रहेगा।
वृष, कन्या और मकर राशि, पृथ्वी तत्व की राशि होने के कारण आपके प्रेम संबंध 27 फरवरी के दिन अनुकूल नहीं हैं जिससे आपको हार मिल सकती हैं। इस दिन आपका लव पार्टनर आपसे रूठ सकता हैं। जिससे आपके संबंधों में दरार आ सकती हैं। इस दिन आप खुद को अकेला महसूस करेंगे और आपके मन में चिंता बनी रहेगी। रिश्तों को मजबूत करने के लिए आप अपने माँ का सहारा ले सकते हैं। अगर आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो दोपहर बाद का समय शुभ रहेगा। इस दिन आप सफेद रंग का कपड़ा पहने आपके लिए लकी साबित होगा।
मिथुन, तुला और कुंभ राशि, वायु तत्व की राशि होने के कारण 27 फरवरी के दिन ग्रहों का संयोग आपके अनुकूल हैं। जिसके कारण आप अपना पूर्ति समय अपने लव पार्टनर के साथ बिता सकते हैं। इससे आपको प्रेम संबंधों में जीत मिल सकती हैं और आपके संबंध भी मजबूत हो सकते हैं इस दिन आप अपने मन की भावनाओं को अपने मित्र के साथ साझा कर सकते हैं। यह दिन उत्सव मनाने का दिन हैं। नए प्रेमी प्रेमिका इस दिन को एन्जॉय कर सकते हैं। आपके लिए गुलाबी रंग का कपड़ा पहना शुभ रहेगा।
कर्क वृश्चिक और मीन राशि, इस राशि के जातक को प्रेम संबंधों में जीत मिलेगी और लव पार्टनर के साथ इनकी नजदीकियां बढ़ेगी। प्रेमी प्रेमिका के लिए 27 फरवरी की शाम प्यार और आनंद से भरा रहेगा तथा इन्हे लव लाइफ में कोई बड़ी खुशख़बरी मिल सकती हैं। इस दिन आपके लगन भाव में शुक्र विराजमान हैं। जिससे आपके प्रेम संबंध और भी मजबूत हो सकते हैं और आपका मन भी रोमांटिक हो सकता हैं। 27 फरवरी के दिन आसमानी रंग का कपड़ा पहना आपके लिए शुभ साबित होगा।
0 comments:
Post a Comment