प्रेगनेंट होने से पहले ही लेना शुरू कर दें ये 5 आहार, महिलाएं जरूर जानें

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो शादी के बाद बहुत सी महिलाएं ऐसी होती हैं जो बच्चे की प्लानिंग करने लगती हैं। उन महिलाओं को प्रेगनेंट होने से पहले हीं कुछ ऐसे ऐसे आहार का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। जिससे की उनका शरीर स्वस्थ और सेहतमंद रह सके। साथ हीं साथ उन्हें प्रेगनेंट होने में कोई परेशानी ना हो और उनके गर्भ में एक स्वस्थ शिशु का निर्माण हो सके। तो आइये जानते हैं विस्तार से की प्रेगनेंट होने से पहले ही लेना शुरू कर दें ये 5 आहार। 
विटामिन बी युक्त आहार, अगर आप बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं और आप प्रेगनेंट होना चाहते हैं तो आप विटामिन बी युक्त आहार लेना शुरू कर दें। क्यों की विटामिन बी युक्त आहार के सेवन से महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन्स का लेवल अच्छा रहता हैं। जिससे महिलाओं को प्रेगनेंट होने में आसानी होती हैं। साथ हीं साथ महिलाएं खुद को स्वस्थ और सेहतमंद महसूस करती हैं। विटामिन बी युक्त आहार के लिए महिलाएं हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज और अंडे का सेवन कर सकती हैं। इसमें विटामिन बी की मात्रा सबसे अधिक होती हैं। 

फोलिक एसिड युक्त आहार, प्रेगनेंट होने से पहले महिलाओं को फोलिक एसिड आहार लेना शुरू कर देना चाहिए। क्यों की महिलाओं के शरीर में जब फोलिक एसिड की कमी हो जाती हैं तो उसे प्रेगनेंट होने में परेशानी होती हैं और उनके गर्भ में शिशु का विकास ठीक तरीकों से नहीं हो पाता हैं। फोलिक एसिड के लिए महिलाओं को सोयाबीन, केला, ब्रोकली, पालक, चुकंदर आदि का सेवन करना चाहिए। इसमें फोलिक एसिड की मात्रा भरपूर होती हैं। 

ओमेगा 3 युक्त आहार, अगर आप माँ बनना चाहती और बच्चे की प्लानिंग कर रही हैं तो प्रेगनेंट होने से पहले आप ओमेगा 3 युक्त आहार लेना शुरू कर दें। इससे गर्भधारण करने में आसानी होगी तथा गर्भ में शिशु का शारीरिक और मानसिक विकास भी ठीक तरीकों से होगा। ओमेगा 3 के लिए महिलाओं को अखरोट, मछली, बादाम, आदि का सेवन करना चाहिए। इसमें ओमेगा 3 की मात्रा सबसे अधिक होती हैं जो  महिलाओं के लिए ज़रूरी मानी जाती हैं।  

आयरन युक्त आहार, महिलाओं के लिए आयरन युक्त आहार का सेवन बहुत लाभदायक माना जाता हैं। इससे शरीर में एनीमिया बीमारी होने का खतरा कम जाता हैं तथा शरीर का रक्त चाप भी सामान्य रहता हैं। इससे महिलाओं को प्रेगनेंट होने में कोई परेशानी नहीं होती हैं और महिलाओं का शरीर भी स्वस्थ और फ़िट रहता हैं। इसलिए प्रेगनेंट होने से पहले महिलाओं को आयरन युक्त आहार जैसे अनार, चुकंदर, पालक अंकुरित अनाज लेना शुरू कर देना चाहिए। 

विटामिन सी युक्त आहार, विटामिन सी युक्त आहार के सेवन से शरीर में किसी भी प्रकार के संक्रमण होने के चांस कम जाते हैं तथा महिलाओं के गर्भाशय में अंडे की गुणवत्ता अच्छी हो जाती हैं। जिससे महिलाओं को प्रेगनेंट होने में आसानी होती हैं। इसलिए अगर आप माँ बनना चाहती हैं और बच्चे की प्लानिंग कर रही हैं तो विटामिन सी युक्त आहार का सेवन करें। इसके लिए आप संतरा, मौसमी, टमाटर, आंवला का सेवन कर  सकते हैं। इसमें विटामिन सी की मात्रा भरपूर होती हैं। 

0 comments:

Post a Comment