हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो इस दुनिया में बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं जिन्हे गर्भपात होने की समस्या होती हैं। जिसके कारण महिलाएं जल्दी माँ नहीं बन पाती हैं और गर्भधारण करने के बाद उन्हें बार बार गर्भपात का सामना करना पड़ता हैं। इससे महिलाएं शारीरिक और मानसिक तौर पर भी अस्वस्थ हो जाती हैं। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे उन कारणों के बारे में जिन कारणों की बजह से महिलाओं को बार बार गर्भपात होता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की इन 5 कारणों से होता है गर्भपात।
थायराइड की समस्या, वैसी महिलाएं जो थायराइड की समस्या से ग्रसित होती हैं। उन महिलाओं में गर्भपात होने का खतरा अधिक होता हैं। क्यों की थायराइड की समस्या से ग्रसित होने के कारण महिलाओं के गर्भाशय में भूर्ण का विकास ठीक तरीकों से नहीं होता हैं और ये भूर्ण ख़राब हो जाता हैं। इसलिए सभी महिलाओं को गर्भधारण करने से पहले हीं अपने थायराइड की जांच करा लेनी चाहिए ताकि उसे भविष्य में गर्भपात का सामना करना ना पड़ें।
फोलिक एसिड की कमी, गर्भवती महिला के शरीर में फोलिक एसिड की कमी भी गर्भपात का कारण बनता हैं। क्यों की फोलिक एसिड की कमी के कारण महिला के गर्भाशय में भूर्ण का विकास रूक जाता हैं और कभी कभी ये भूर्ण ख़राब भी हो जाता हैं। जिससे महिलाएं गर्भपात का शिकार हो जाती हैं। इसलिए गर्भवती महिला को गर्भावस्था के डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए और फोलिक एडिड की दवा या फोलिक एसिड युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।
एनीमिया की समस्या, इस समस्या से ग्रसित होने के कारण महिलाओं के शरीर में ब्लड की कमी हो जाती हैं और ब्लड में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण नहीं हो पाता हैं। जिसका सबसे ज्यादा असर गर्भ में विकसित हो रहे भूर्ण पर पड़ता हैं। इससे महिलाओं के शरीर में गर्भपात होने के चांस बढ़ जाते हैं। इसलिए गर्भवती महिला को समय समय पर अपने ब्लड की जांच कराते रहना चाहिए और आयरन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए ताकि इस समस्या से बचा जा सके।
अत्यधिक रक्तचाप, वैसी महिलाएं जो अत्यधिक रक्तचाप की समस्या से ग्रसित होती हैं। उन महिलाओं के शरीर में गर्भपात होने का खतरा अधिक होता हैं। क्यों की अत्यधिक रक्तचाप की समस्या के कारण महिलाओं के शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ख़राब हो जाता हैं। जिससे महिलाओं के गर्भाशय में संकुचन आने लगता हैं और महिलाएं गर्भपात का शिकार हो जाती हैं।
तनाव और डिप्रेशन, गर्भवती महिला के लिए तनाव और डिप्रेशन की समस्या सबसे खतरनाक होती हैं। इस समस्या के कारण महिलाओं के गर्भाशय में भूर्ण का विकास नहीं हो पाता हैं और महिलाएं गर्भपात का शिकार हो जाती हैं। इसलिए अगर कोई महिला माँ बनना चाहती हैं तो उसे तनाव और डिप्रेशन से दूर रहना चाहिए तथा खुद को हैप्पी रखने की कोशिश करनी चाहिए की वो गर्भपात से बच सके।
0 comments:
Post a Comment