हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तो गर्भवती होने के बाद उसके शरीर में बहुत सारे चीजों की कमी हो जाती हैं। उन कमी के बारे में महिलाओं को जानकारी होनी चाहिए ताकि महिलाएं खुद का ख्याल रख सके। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे उन कमियों के बारे जो कमी गर्भवती होने के बाद महिलाओं के शरीर में होती हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की गर्भवती होने के बाद शरीर में होती है इन 4 चीजों की कमी।
हिमोग्लोबिन की कमी, गर्भवती होने के बाद महिलाओं के शरीर में सबसे ज्यादा हिमोग्लोबिन की कमी हो जाती हैं। जिससे महिलाओं के शरीर में चक्कर आने की समस्या बनी रहती हैं तथा शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा नहीं रहता हैं। इस कमी को महिलाएं बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें और डॉक्टर की सलाह लें तथा हिमोग्लोबिन युक्त आहार का सेवन करें ताकि गर्भवती महिला के शरीर से हिमोग्लोबिन की कमी दूर हो सकते।
पानी की कमी, गर्भवती होने के तुरंत बाद महिलाओं के शरीर में पानी की कमी होने लगती हैं। जिससे महिलाओं के शरीर में उल्टी की समस्या जन्म ले लेती हैं। इससे महिलाएं शारीरिक तौर पर अस्वस्थ हो जाती हैं। इतना हीं नहीं पानी की कमी होने से पाचन तंत्र भी प्रभावित होता हैं और महिलाओं के पेट में गैस की समस्या उत्पन हो जाती हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं को भरपूर पानी का सेवन करना चाहिए ताकि शरीर में पानी की कमी ना हो।
कैल्शियम की कमी, गर्भवती होने के बाद महिलाओं के गर्भ में जब भूर्ण विकसित होने लगता हैं तब महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती हैं। इस कमी के कारण महिलाओं के शरीर की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और जोड़ों में दर्द की समस्या भी बनी रहती हैं। इस समस्या से बचने के लिए महिलाओं को कैल्शियम का सेवन करना चाहिए और समय समय पर डॉक्टर की सलाह लेते रहना चाहिए।
एनर्जी की कमी, गर्भवती होने के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनिक परिवर्तन होते हैं। जिस परिवर्तन के कारण महिलाओं के शरीर में एनर्जी की कमी हो जाती हैं तथा महिलाएं खुद को थका थका और ऊर्जाहीन महसूस करती हैं। इस समस्या से बचने के लिए महिलाओं को डॉक्टर की सलाह सबसे ज़रूरी मानी जाती हैं। डॉक्टर की सलाह से महिलाएं पौष्टिक आहार का सेवन कर सकती हैं। इससे शरीर में एनर्जी की कमी नहीं होगी और शरीर भी स्वस्थ रहेगा।
0 comments:
Post a Comment