आपके बच्चों के लिए बहुत लाभकारी है ये 5 आहार, जानें फायदे

हेल्थ डेस्क: आज के समय में सभी माता पिता अपने बच्चे को स्वस्थ और फ़िट रखना चाहते हैं। लेकिन सही जानकारी ना होने के कारण वो अपने बच्चे को ज़रूरत पोषक आहार नहीं दे पाते हैं। जिससे उनका बच्चा शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर हो जाता हैं। आज जाने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे आहार के बारे में जो आहार बच्चों के लिए बहुत लाभकारी होता हैं। इससे बच्चा शारीरिक और मानसिक रूप से सेहतमंद रहता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की आपके बच्चों के लिए बहुत लाभकारी है ये 5 आहार।
मसूर दाल, अगर आप अपने बच्चों को स्वस्थ और फ़िट रखना चाहते हैं तो उसके लिए मसूर का दाल सबसे लाभकारी साबित होगा। क्यों की मसूर के दाल में प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती हैं जो बच्चों के शरीर में तुरंत एनर्जी देती हैं। इसके सेवन से बच्चों को थकान नहीं होता हैं तथा बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और सेहतमंद रहता हैं।
अंकुरित अनाज, दरअसल अंकुरित अनाज में पोषक तत्वों की मात्रा भरपूर होती हैं। साथ ही साथ इसमें प्रोटीन, विटामिन और फाइबर मौजूद होता हैं जो बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी माना जाता हैं। इसलिए अगर आप अपने बच्चों को प्रतिदिन अंकुरित अनाज का सेवन कराते हैं तो इससे आपका बच्चा स्वस्थ और फ़िट रहेगा।
दूध, बच्चों के लिए दूध का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता हैं। इसके सेवन से बच्चों के शरीर में किसी भी चीज की कमी नहीं होती हैं और उनके शरीर की हड्डियां भी मजबूती हैं। दूध में कैल्शियम के साथ साथ विटामिन डी की मात्रा मौजूद होता हैं। जिससे बच्चों का ग्रोथ अच्छा होता हैं तथा उसमें सोचने समझने की शक्ति में भी वृद्धि होती हैं।
अनार, बच्चों के लिए अनार का सेवन भी लाभकारी होता हैं। क्यों की अनार में आयरन की मात्रा अधिक होती हैं। जिससे बच्चों के शरीर में खून की कमी नहीं होती हैं और शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा रहता हैं। इसलिए आप अपने बच्चों को अनार का सेवन प्रतिदिन कराएं। इससे आपका बच्चा शारीरिक तौर पर फ़िट और स्वस्थ रहेगा और उसके शरीर का इम्यून सिस्टम भी मजबूत रहेगा।
अंडा, दरअसल अंडा में प्रोटीन के साथ साथ कैल्शियम और विटामिन डी की मात्रा मौजूद होता हैं जो बच्चों के विकास के लिए ज़रूरी माना जाता हैं। इसके सेवन से बच्चों के शरीर में किसी भी प्रकार का थकान नहीं होता हैं और बच्चा शारीरिक तौर पर मजबूत होता हैं। अंडे के सेवन से बच्चों की मांसपेशियों में भी ताकत बनी रहती हैं। इसलिए अंडा का सेवन बच्चों के लिए ज़रूरी माना जाता हैं।

0 comments:

Post a Comment