गर्भावस्था में पानी की कमी महिलाओं के लिए होता है खतरनाक

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो गर्भावस्था में महिलाओं के शरीर में पानी की कमी होना सबसे खतरनाक माना जाता हैं। इससे गर्भवती महिला के शरीर में कई तरह की परेशानियां उत्पन हो जाती हैं तथा महिलाएं शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को अस्वस्थ महसूस करती हैं। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे की गर्भावस्था के समय महिलाओं के शरीर में होने वाला पानी की कमी महिलाओं के लिए इतना खतरनाक क्यों होता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से। 
सूजन की समस्या, गर्भावस्था के समय महिलाओं के शरीर में पानी की कमी होने के कारण सूजन की समस्या उत्पन होने लगती हैं। इससे महिलाओं के पैर, हाथ और चेहरे में सूजन की समस्या उत्पन हो जाती हैं। जिससे महिलाओं को काफी कठिनाईओं का सामना करना पड़ता हैं। इस सूजन के कारण महिलाओं के गर्भाशय में शिशु का विकास ठीक तरीकों से नहीं हो पाता हैं। इसलिए पानी की कमी को खतरनाक माना जाता हैं। अगर किसी महिला में ऐसी समस्या होती हैं तो उसे डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। 

इन्फ़ेक्शन का खतरा, गर्भावस्था में पानी की कमी के कारण विषैला पदार्थ शरीर में उत्पन होने लगता हैं और ये शरीर से बाहर नहीं निकल पाता हैं । जिससे गर्भवती महिला को इन्फ़ेक्शन होना का खतरा होता हैं। साथ हीं साथ महिला के शरीर का इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो जाता हैं। जिससे यूरिन इन्फ़ेक्शन होने की समस्या बनी रहती हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं को थोड़ी थोड़ी देर पर पानी का सेवन करते रहना चाहिए ताकि उसके शरीर में कोई समस्या उत्पन ना हो।   

कब्ज की समस्या, गर्भवती महिला के शरीर में पानी की कमी होने के कारण उनका पाचन तंत्र ठीक तरीकों  से काम नहीं करता हैं। इसलिए पानी की कमी को खतरनाक माना जाता हैं। इससे पेट में कब्ज की समस्या उत्पन हो जाती हैं और गर्भ में पल रहा शिशु भी खुद को अस्वस्थ महसूस करता हैं। इससे माँ और बच्चा दोनों को नुकसान होता हैं। इसलिए गर्भवती महिला को सदैव इसका ख्याल रखना चाहिए और गर्भावस्था में भरपूर पानी का सेवन करना चाहिए। 

बॉडी में दर्द, गर्भावस्था के समय गर्भवती महिला के बॉडी में दर्द होना आम सी समस्या हैं। लेकिन जब उनके शरीर में पानी की कमी हो जाती हैं तो बॉडी दर्द की समस्या और भी बढ़ जाती हैं। जिससे महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इसका असर गर्भ में विकसित हो रहे शिशु के विकास पर भी पड़ता हैं। इसलिए गर्भवती महिला को गर्भावस्था में पानी का सेवन करते रहना चाहिए और समय समय पर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। 

एनर्जी की कमी, गर्भवती महिला के शरीर में पानी की कमी होना खतरनाक माना जाता हैं। क्यों की पानी की कमी होने से उनके शरीर में एनर्जी की भी कमी हो जाती हैं। जिसके कारण महिलाओं के शरीर में थकान, चक्कर और घबराहट जैसी समस्या उत्पन होने लगती हैं। इससे महिलाएं शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर हो जाती हैं और उनका स्वास्थ भी प्रभावित होता हैं। इसलिए गर्भावस्था के समय महिलाएं पानी का सेवन करें और डॉक्टर की सलाह लें। 

0 comments:

Post a Comment