हेल्थ डेस्क: आज के समय में लगभग सभी लोग अच्छी बॉडी बनाना चाहते हैं उसके लिए वो कई तरह के तरीकों का भी सहारा लेते हैं। लेकिन सही आहार ना मिलने के कारण उनके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती हैं और उनका बॉडी अच्छा नहीं बन पाता हैं। साथ ही साथ सेहत भी ख़राब हो जाती हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे आहार के सेवन के बारे में जिन आहार के सेवन से आप अपने बॉडी को स्वस्थ और फ़िट बना सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की अच्छी बॉडी बनाने के लिए ज़रूरी है ये 4 आहार।
प्रोटीन युक्त आहार, अगर आप अच्छी बॉडी बनाना चाहते हैं या अपने बॉडी को स्वस्थ और फ़िट रखना चाहते हैं तो आप प्रोटीन युक्त आहार का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से आपके शरीर में थकान की समस्या उत्पन नहीं होगी और मांसपेशियों में ताकत बनी रहेगी। प्रोटीन युक्त आहार के लिए आप अंडा, दाल, अंकुरित अनाज, दलिया आदि का सेवन कर सकते हैं। इनमें प्रोटीन की मात्रा सबसे अधिक होती हैं।
आयरन युक्त आहार, अच्छी बॉडी बनाने के लिए आयरन युक्त आहार का सेवन सबसे ज़रूरी हैं। क्यों की इस आहार के सेवन से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता हैं तथा एनीमिया बीमारी होने के चांस कम जाते हैं। इतना ही नहीं आयरन युक्त आहार के सेवन से इंसान की बॉडी स्वस्थ और फ़िट रहती हैं। आयरन युक्त आहार के सेवन के लिए आप अनार, चुकंदर, पालक ब्रोकली, आदि का सेवन कर सकते हैं। इससे आपका शरीर भी स्वस्थ और सेहतमंद रहेगा।
कैल्शियम युक्त आहार, अगर आप अच्छी बॉडी बनाना चाहते हैं तो आप कैल्शियम युक्त आहार का सेवन जरूर करें। इस आहार के सेवन से आपके शरीर की हड्डियां मजबूत रहेगी तथा हड्डियों में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आएगी। कैल्शियम युक्त आहार के लिए आप दूध, हरी सब्जियां, अखरोट, बादाम आदि का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके शरीर में एनर्जी भी बनी रहेगी।
विटामिन सी युक्त आहार, अच्छी बॉडी के लिए विटामिन सी युक्त आहार का सेवन सबसे ज़रूरी हैं। इस आहार के सेवन से इंसान की शारीरिक और मानसिक स्थिति अच्छी रहती हैं तथा सोचने समझने की शक्ति में भी वृद्धि होती हैं। विटामिन सी युक्त आहार के लिए आप अंगूर, संतरा, बेरी, आंवला आदि का सेवन कर सकते हैं। इनमें विटामिन सी की मात्रा अधिक होती हैं तथा इंसान खुद को फ़िट महसूस करता हैं और बॉडी भी अच्छी बनती हैं।
0 comments:
Post a Comment