गर्भपात से बचने के लिए महिलाएं करें ये 3 काम

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो जब कोई महिला बच्चे की प्लानिंग करती हैं और वो गर्भवती हो जाती हैं तो वो अपने जीवन में सबसे ज्यादा ख़ुशी महसूस करती हैं। लेकिन इस खुशियों के बीच जब किसी कारण से महिलाओं का गर्भपात हो जाता हैं तो महिलाएं खुद को अस्वस्थ और उदास महसूस करती हैं। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे उपाय के बारे में जिसे अपना कर महिला गर्भपात से बच सकती हैं और उसका माँ बनने का सपना पूरा हो सकता हैं तो आइयें इसके बारे  हैं विस्तार से। 

थायराइड की जांच, महिलाओं के शरीर में सबसे ज्यादा गर्भपात की समस्या थायराइड बीमारी के कारण होती हैं । थायराइड बीमारी की वजह से महिलाओं के गर्भाशय में संकुचन आने लगता हैं। जिससे महिलाएं गर्भपात का शिकार हो जाती हैं और उनका माँ बनने का सपना अधूरा रह जाता हैं। इसलिए महिलाओं को गर्भधारण करने से पहले हीं अपने थायराइड की जांच करानी चाहिए ताकि उसे भविष्य में किसी बड़ी  परेशानी का सामना करना ना पड़े। 

ब्लड की जांच, अगर कोई महिला गर्भपात से बचना चाहती और एक स्वस्थ और सेहतमंद बच्चे की माँ बनना चाहती हैं तो उसे गर्भधारण करने से पहले अपने ब्लड की जांच करानी चाहिए। इससे शरीर के अंदर पाए जाने वाले बीमारियों के बारे में पता चल जाता हैं। साथ हीं साथ ब्लड टेस्ट के द्वारा महिलाएं अपने शरीर का शुगर  लेवल और रक्तचाप के बारे में भी जान सकती हैं। इससे महिलाओं को भविष्य में कोई परेशानी नहीं होगी और उन्हें माँ बनने में भी कोई बाधा आएगी। 

यूरिन की जांच, कभी कभी अनुवांशिक कारणों की वजह से भी महिलाओं को गर्भपात की समस्या होती हैं। इस समस्या से बचने के लिए महिलाएं गर्भधारण करने से पहले अपने यूरिन की जाँच कराएं। इससे अनुवांशिक बीमारियों के बारे में पता चल जाएगा। इससे महिलाओं को माँ बनने में आसानी होगी और अगर किसी महिला को कोई अनुवांशिक बीमारी हैं तो वो डॉक्टर की सहायता लेकर महिलाएं माँ बन सकती हैं और खुद को गर्भपात होने से बचा सकती हैं।  


0 comments:

Post a Comment