मुंहासे से बने दाग को दूर करने के 5 घरेलू उपाय

हेल्थ डेस्क: आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके चेहरे पर मुंहासे से दाग बन गए हैं। जिसके कारण चेहरे की खूबसूरती समाप्त हो गयी हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में जिन उपाय को अपना कर आप मुंहासे से बने दाग को दूर कर सकते हैं तथा अपने चेहरे पर रौनक ला सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की मुंहासे से बने दाग को दूर करने के 5 घरेलू उपाय।
टमाटर का पेस्ट, दरअसल टमाटर के पेस्ट में एंटी ऑक्सीडेंट के गुण मौजूद होते हैं। जो त्वचा के दाग को दूर करने और चेहरे को निखारने में मदद करता हैं। आप सबसे पहले टमाटर को पीस लें और उसमें नींबू के रस डाल कर उसे अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद उस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट बाद अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। इससे मुंहासे से बने दाग दूर हो जाएंगे तथा चेहरे पर प्राकृतिक रूप से निखार आ जायेगा।
मुल्तानी मिट्टी, मुंहासे से बने दाग को दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी बहुत कारगर साबित होता हैं। आप सबसे पहले मुल्तानी मिट्टी को पानी में डाल कर उसे अच्छी तरह से मिश्रण बना लें। इसके बाद उस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे के दाग धब्बे समाप्त हो जाएंगे और चेहरे पर चमक आ जाएगी। इस घरेलू उपाय को आप प्रतिदिन आजमा सकते हैं। इससे आपको बहुत जल्द लाभ मिलेगा।
प्याज का रस, प्याज के रस में प्रतिरोधक गुण मौजूद होते हैं जो मुंहासे से बने दाग को दूर करते हैं। इससे चेहरा साफ़ होता हैं तथा चेहरे में प्राकृतिक रूप से निखार आ जाता हैं। आप प्याज के रस को प्रतिदिन अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ दे बाद अपने चेहरे को साफ़ कर लें। इससे आपके चेहरे में चमक आ जाएगी तथा आपका चेहरा दाग मुक्त हो जायेगा।
एलोवेरा, एलोवेरा का जेल पिंपल और उससे बने दाग को दूर करने में सहायक होता हैं। इससे त्वचा संबंधित सभी प्रकार की परेशानियां दूर होती हैं तथा चेहरे पर निखार आ जाता हैं। इतना ही नहीं अगर आप प्रतिदिन एलोवेरा जेल को अपने चेहरे पर लगाते हैं तो इससे आपके चेहरे की त्वचा मुलायम और कोमल हो जाएगी और चेहरे दिखने में खूबसूरत लगने लगेगा।
कच्चा दूध, मुंहासे से बने दाग को दूर करने के लिए कच्चा दूध फायदेमंद साबित होता हैं। इससे चेहरे पर उत्पन दाग धब्बे समाप्त हो जाते हैं और स्किन स्वस्थ और सेहतमंद रहता हैं। आप सुबह सुबह कच्चा दूध को प्रतिदिन अपने चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर के बाद इसे साफ़ कर लें। इसका असर आपको बहुत जल्द दिखने को मिलेगा।

0 comments:

Post a Comment