हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तो गर्भावस्था में महिलाओं को कई तरह के जूस पीने की सलाह दी जाती हैं ताकि महिला के साथ साथ उसके गर्भ में पल रहा बच्चा स्वस्थ और सेहतमंद रह सके। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे जूस के बारे में जो जूस गर्भवती महिला के लिए अमृत होता हैं। इसके सेवन से महिलाओं के शरीर की सभी परेशानी दूर हो जाती हैं और महिलाएं खुद को स्वस्थ और फ़िट महसूस करती हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की गर्भवती महिला के लिए अमृत है ये 5 जूस।
पालक का जूस, गर्भवती महिला के लिए पालक का जूस अमृत के समान होता हैं। इसके सेवन से महिलाओं के शरीर की सभी परेशानी दूर हो जाती हैं और उनके गर्भ में पल रहे शिशु का विकास भी अच्छे तरीकों से होता हैं। पालक के जूस में आयरन, मेग्नीशियन के साथ साथ फोलिक एसिड की मात्रा भरपूर होती हैं। जिससे गर्भ में पल रहा शिशु स्वस्थ और सेहतमंद रहता हैं। इसलिए सभी गर्भवती महिला को प्रतिदिन पालक का जूस पीना चाहिए।
अनार का जूस, गर्भवती महिला के शरीर में सबसे ज्यादा आयरन की कमी होती हैं। जिससे उनके गर्भ में शिशु का विकास प्रभावित होता हैं। इस आयरन की कमी को दूर करने के लिए अनार का जूस सबसे लाभकारी साबित होता हैं। इतना हीं नहीं इसके सेवन से महिलाओं में एनीमिया बीमारी होने के चांस कम जाते हैं और गर्भवती महिला खुद को स्वस्थ और फ़िट महसूस करती हैं। इसलिए अनार का जूस गर्भवती महिला के लिए अमृत माना जाता हैं।
गाजर का जूस, दरअसल गाजर के जूस में पोषक तत्वों के साथ साथ मेग्नेशियम और फाइबर मौजूद होता हैं। जो गर्भवती महिला के लिए अमृत माना जाता हैं। इसके सेवन से गर्भवती महिला के शरीर के ऊर्जा की कमी नहीं होती हैं और उनका शरीर स्वस्थ और फ़िट रहता हैं। साथ हीं साथ महिलाओं को कभी भी थकान नहीं होता हैं। इसलिए सभी गर्भवती महिला को गाजर का जूस पीना चाहिए। इससे गर्भ में पल रहे शिशु का विकास भी ठीक तरीकों से होता हैं।
चुकंदर का जूस, गर्भवती महिला के लिए चुकंदर का जूस अमृत होता हैं। इसके सेवन से महिलाओं के शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता हैं तथा शरीर में हिमोग्लोबिन की कमी नहीं होती हैं। साथ हीं साथ चुकंदर के जूस के सेवन से महिलाओं के शरीर का इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता हैं। जिससे गर्भवती महिला में बीमारी होने के चांस कम जाते हैं। इसलिए हर गर्भवती महिला को चुकंदर का जूस पीना चाहिए।
नारियल पानी का जूस, दरअसल नारियल पानी का जूस गर्भवती महिला के शरीर में पानी की कमी होने नहीं देता हैं। जिससे शरीर का पाचन तंत्र मजबूत होता हैं और गर्भवती महिला के पेट में गैस और कब्ज की समस्या भी उत्पन नहीं होती हैं। साथ हीं साथ नारियल पानी के सेवन से महिलाओं को एनर्जी मिलती हैं तथा उल्टी और मितली की समस्या से भी छुटकारा मिल जाता हैं। इसलिए नारियल पानी का जूस गर्भवती महिला के लिए सबसे ज़रूरी माना जाता हैं।
0 comments:
Post a Comment