न्यूज डेस्क: जब से अमित शाह भारत के गृहमंत्री बने हैं तब से ज्यादा तर मुसलमान ये सोचते हैं की उनकी नागरिकता चली जाएगी। लेकिन ये बात बिल्कुल भी गलत हैं। भुवनेश्वर में गृहमंत्री अमित शाह ने मुसलमानो के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने देश के मुस्लिमों से बड़ा वादा किया है ताकि मुसलमानो की नाराजगी खत्म हो सके।
आपको बता दें की गृहमंत्री अमित शाह ओडिशा के भुवनेश्वर में शुक्रवार को रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली में उन्होंने बसपा, सपा और कांग्रेस से लेकर ममता बनर्जी पर बहुत सियासी वार किए। वहीं CAA का विरोध कर रहे लोगों पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। अमित शाह ने लोगों से पूछा कि क्या पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में उत्पीड़न के शिकार लोगों को नागरिकता नहीं देनी चाहिए। क्या ऐसा करना गलत हैं।
इतना ही नहीं गृहमंत्री अमित शाह ने भुवनेश्वर की रैली में मुसलमानों से वादा कर दिया। उन्होंने कहा कि एक भी मुसलमान की नागरिकता CAA से नहीं जाने देंगे। शाह बोले कि सीएए के बारे में झूठ फैलाया जा रहा है कि इस एक्ट से नागरिकता चली जानेवाली है। उन्होंने कहा कि इस कानून से किसी की नागरिकता नहीं जाने वाली है उल्टा इससे नागरिकता दी जाएगी। इसलिए मुसलमान भाई इस कानून का विरोध ना करें। आप भारत के नागरिक हैं तो आप भारत में ही रहेंगे।
0 comments:
Post a Comment