रक्षा बंधन पर बन रहा महासंयोग, ये है राखी बांधने की शुभ घड़ी

न्यूज डेस्क: इस बार रक्षा बंधन बेहद खास हैं। क्यों की ग्रहों चाल इस दिन महासंयोग बना रही हैं। बहुत सालों के बाद ऐसा शुभ समय आया है की एक दिन में तीन शुभ योग बन रहे हैं। ज्योतिष के मुताबिक रक्षा बंधन पर बन रहे ये संयोग बहुत ही लाभदायक होंगे। 
शास्त्रों के अनुसार इस दिन तीन  विशेष संयोग बनने पर बहन-भाइयों को विशेष लाभ मिलेंगे। इससे उनके रिश्तों में मजबूती आएगी। साथ ही साथ उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहेगी। इसलिए इस रक्षा बंधन पर अपने भाई की कलाई में राखी जरूर बांधे। 

राखी बांधने की शुभ घड़ी। 
ज्योतिष के अनुसार रक्षा बंधन पर तीन अगस्त को प्रातः उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और 7:18 बजे से श्रवण नक्षत्र रहेगा। जो रक्षाबंधन की दृष्टि से अति उत्तम है। लेकिन इस दिन राहु काल सुबह 07:30 से 9 बजे तक रहेगा। इस कारण से 9 बजे के बाद जब शुभ चौघड़िया मिल जाए तब रक्षा बंधन का कार्य करना बेहद खास साबित होगा। इस समय ही आप अपने भाई को राखी बांधे। 

0 comments:

Post a Comment