Bihar 10th Result 2021: इस दिन आएगा बिहार मैट्रिक का रिजल्ट

न्यूज डेस्क: बिहार मैट्रिक का एग्जाम देने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार इंटर के बाद बहुत जल्द मैट्रिक का भी रिजल्ट जारी किया जायेगा। इसको लेकर बिहार बोर्ड ने अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं।

खबर के मुताबिक बिहार बोर्ड फिलहाल मैट्रिक की कॉपियों की जांच कर रहा हैं। इसके लिए राज्य के अलग अलग जिलों में सेंटर बनाये गए हैं। जैसे ही इन कॉपियों की जांच खत्म होगा। उसमे बाद टॉपर का इंटरव्यू किया जायेगा। बहुत जल्द इसकी प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिहार बोर्ड अप्रैल महीने में रिजल्ट जारी कर सकता हैं। हालांकि अभी तक इस सन्दर्भ में बिहार बोर्ड के द्वारा कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया हैं। लेकिन बिहार बोर्ड ने इसकी तैयारी अपने स्तर से शुरू कर दी हैं।

जो लोग बिहार मैट्रिक के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं वो बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखें। क्यों की बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment