खबर के मुताबिक पटना सदर अंचल को तीन भागों में बांटने को लेकर अगर बिहार कैबिनेट की मंजूरी मिलती हैं तो ये तीन अंचल सदर अंचल, पटना सिटी अंचल और पटना ग्रामीण अंचल हाे जाएंगे। यह फैसला होली के बाद किया जा सकता हैं।
बता दें की वर्तमान में पटना सदर अंचल की आबादी 17 लाख 67 हजार 534 है। इसमें 67 राजस्व ग्राम, 7 पंचायत, 13 हलका और 222855 जमाबंदी है। इतनी बड़ी जनसंख्या होने के कारण इसे तीन भागों में बांटने का फैसला किया जा सकता हैं।
मिली जानकारी के अनुसार होली बाद अगर कैबिनेट की मुहर लगती हैं तो इसपर अमल हाेगा और पटना सदर अंचल तीन भागों में सदर अंचल, पटना सिटी अंचल और पटना ग्रामीण अंचल हाे जाएंगे। इसपर अंतिम फैसला बिहार कैबिनेट को ही लेना हैं।
0 comments:
Post a Comment