खबर के अनुसार सरकार ने कहा है की सेवाकाल में पदोन्नति मिले बिना ही 3 से 4 बार अनिवार्य वित्तीय पदोन्नति का लाभ मिलेगा। इसको लेकर वित्त विभाग के द्वारा आदेश जारी कर दिया गया हैं। इससे राज्य के कर्मचारियों में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी हैं।
आपको बता दें राजस्थान में गजेटेगड और नाॅन गजेटेड कार्मिकों को 9, 18 और 27 साल की सेवा के तहत तीन बार पदोन्नत किया जाता हैं। इसी के साथ वित्तीय पदोन्नति या ग्रेड भी परिवर्तित की जाती हैं। लेकिन पहले पद पर पदोन्नति के बिना वित्तीय पदोन्नति का लाभ सिर्फ एक बार ही मिलता था।
नए आदेश के मुताबिक राजस्थान के सरकारी कर्मियों को अपने राजकीय सेवा के दौरान पदोन्नति नहीं मिलने पर भी पद के बराबर ग्रेड पे या वेतन लाभ दिया जायेगा। इसका लाभ राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को मिलेगा।
0 comments:
Post a Comment