शनिवार को करें ये 6 उपाय, जाग उठेगी किस्मत

न्यूज डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार का दिन शनिदेव का दिन माना जाता हैं। इस दिन लोग शनिदेव की पूजा आराधना करते हैं ताकि उनके दैनिक जीवन पर शनिदेव की असीम कृपा बनी रहे। शनिदेव की शुभ कृपा से इंसान को जीवन में हमेशा बरकत मिलती हैं। 

दरअसल शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता हैं। शनिदेव लोगों को कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। अगर किसी व्यक्ति पर शनिदेव की बुरी नजर पड़ जाए तो उसे कई कष्टों का सामना करना पड़ता है। लेकिन शनिदेव के शुभ नजर से जीवन में सुख ही सुख रहता हैं। 

शनिवार को करें ये 6 उपाय, जाग उठेगी किस्मत?

1 .शनिवार के दिन सूर्योदय के बाद पीपल की पूजा करें और पीपल में जल अर्पित करें। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा बनी रहती हैं।

2 .शनिवार की शाम को सूर्यास्त के बाद शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इससे भगवान शनिदेव प्रसन्न होते हैं। 

3 .शनिवार के दिन कुत्ते की सेवा करें और उसे खाना खिलाये। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और उनकी शुभ कृपा बनी रहती हैं।

4 .शनिवार के दिन शमी के पौधों की पूजा करने से कुंडली के ग्रह दोष दूर होते हैं और शनिदेव की अमीन कृपा बनी रहती हैं।

5 .कुंडली से शनि दोष को खत्म करने के लिए शनिवार के दिन विशेष रूप से हनुमान चालीसा या फिर सुंदरकांड का पाठ करें।

6 .शनिवार के दिन शनिदेव के मंत्रों और चालीसा का पाठ करने से शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी और जीवन में खुशियां आएगी।

0 comments:

Post a Comment