शुक्रवार को करें ये पांच काम, मां लक्ष्मी रहेगी प्रसन्न

धर्म डेस्क: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का दिन होता हैं। इस दिन जो भी भक्त सच्चे मन से मां लक्ष्मी की पूजा आराधना करते हैं, उन्हें जीवन पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं। साथ ही साथ इंसान के जीवन में धन की कमी नहीं होती हैं। 

शुक्रवार को करें ये पांच काम, मां लक्ष्मी रहेगी प्रसन्न?

1 .शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के मंदिर में जाकर उन्हें लाल रंग के वस्त्र अर्पित करना शुभ होता है। इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद जीवन पर बना रहता हैं।

2 .शुक्रवार के दिन श्री लक्ष्मी नारायण का पाठ करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं और इनकी कृपा से आर्थिक तंगी दूर हो जाती हैं। 

3 .शुक्रवार के दिन भगवान लक्ष्मी नारायण को खीर का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता हैं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं।

4 .ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार के दिन लाल रंग के वस्त्र धारण कर पूजा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं।

5 .शुक्रवार के दिन एक लाल रंग के कपड़े में सवा किलो चावल रखें पोटली को हाथ में लेकर ‘ओम श्रीं श्रीये नम:’ मंत्र का पांच बार जाप करें। फिर इस पोटली को तिजोरी में रख दें, इससे धन लाभ होता हैं।

0 comments:

Post a Comment