चित्रकूट से प्रयागराज, अयोध्या समेत इन शहरों में वंदे भारत चलाने की तैयारी

न्यूज डेस्क: देश के अलग-अलग रूट पर वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही हैं। इसी बीच ये खबर हैं की बहुत जल्द चित्रकूट से प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाई जा सकती हैं। इसको लेकर खाका तैयार किया जा रहा हैं।

खबर के अनुसार रेलवे द्वारा राम वन गमन पथ रूट पर वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही हैं। सबकुछ ठीक रहा तो इसी साल इस रूट पर वंदे भारत का परिचालन शुरू किया जा सकता हैं। हालांकि रेलवे की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बहुत जल्द राम वन गमन पथ रूट पर वंदे भारत ट्रेन चलाई जा सकती हैं। ये ट्रेन चित्रकूट से प्रयागराज, अयोध्या होते हुए राजधानी लखनऊ तक चलेगी। इसका परिचालन होने से कई जिलों के लोगों को फायदा होगा।

बता दें की वंदे भारत ट्रेन देश की सबसे आधुनिक ट्रेन हैं। इस ट्रेन में कई तरह की आधुनिक सुविधाएं भी मौजूद हैं। साथ ही साथ यह देश की सेमी हाईस्पीड ट्रेन हैं। जिसके कारण इस ट्रेन से यात्रा करने में समय की बचत होती हैं। अभी तक देशभर में 15 वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही हैं। 

0 comments:

Post a Comment