अहमदाबाद के तीन प्रसिद्ध पर्यटन स्थल?
1 .साबरमती आश्रम : अहमदाबाद में स्थित साबरमती आश्रम महात्मा गांधी और उनके पत्नी कस्तूरवा गांधी का घर हुआ करता था। यहां देश एवं विदेश से गांधीवादी एवं पर्यटक इस आश्रम को देखने के लिए आते हैं। आप इस स्थान पर घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।
2 .कांकरिया झील : बता दें की अहमदाबाद में स्थित कांकरिया झील बेहद खूबसूरत स्थान में से एक है। यहां बच्चों के लिए फन पार्क और टॉय ट्रेन भी मौजूद हैं। साथ ही साथ यहां चिड़ियाघर भी है। वहीं कांकरिया झील में टूरिस्ट बोटिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
3 .साबरमती रिवरफ्रंट: अहमदाबाद में साबरमती नदी के तट पर साबरमती रिवरफ्रंट को विकसित किया गया है। यह रिवरफ्रंट बेहद खूबसूरत है। इसे पर्यावरण के सुधार के उद्देश्य से बनाया गया हैं। आप इस स्थान पर घूमने की प्लानिंग करें।
0 comments:
Post a Comment