खबर के अनुसार सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में 590 रुपये की उछाल दर्ज की गई हैं। जबकि चांदी की नई कीमतों में 420 रुपये की तेजी आई हैं। यानि की सोना और चांदी दोनों महंगा हो गया हैं। इसकी कीमतों में और तेजी के संकेत हैं।
कैसे बढ़ता हैं सोने का भाव : जानकार बताते हैं की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत के पीछे उतार-चढ़ाव में डॉलर का बड़ा हाथ होता हैं। इसलिए जब डॉलर का रेट बढ़ता है तो सोने के रेट भी महंगा हो जाता हैं और इसकी मांग और बिक्री की संभावना को भी प्रभावित करता है।
अहमदाबाद, सूरत और गांधीनगर में सोने-चांदी का भाव, जानिए?
अहमदाबाद, सूरत और गांधीनगर में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव : 56000 रुपया।
अहमदाबाद, सूरत और गांधीनगर में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव : 61100 रुपया।
अहमदाबाद, सूरत और गांधीनगर में 1kg चांदी का भाव : 76500 रुपया।
अहमदाबाद, सूरत और गांधीनगर में 10 ग्राम चांदी का भाव : 750 रुपया।
0 comments:
Post a Comment