खबर के अनुसार बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (बीएसटीडीसी) ने बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस पैकेज का ऐलान किया हैं। इस यात्रा के दौरान पर्यटकों को 3 तरह के भोजन और पेय पदार्थों के अलावा परिवहन, आवास और टूर गाइड आदि की सुविधा दी जाएगी।
वहीं यात्रा के दौरान यात्रियों को खाने और घूमने तक का उत्तम प्रबंध किया जाएगा। साथ ही साथ बोधगया, राजगीर, नालंदा के सभी जगहों का भ्रमण कराया जायेगा। अगर आप बिहार में इन जगहों पर घूमना चाहते हैं तो आप इस पैकेज का लाभ उठा सकते हैं।
पटना से बोधगया, राजगीर, नालंदा का भ्रमण कराएगी सरकार?
बोधगया में महाबोधि मंदिर, विष्णुपद टेंपल, आर्कायलॉजिकल म्यूज़ियम, मंगला गौरी टेंपल, सीताकुंड का भ्रमण कराया जाएगा।
राजगीर नालंदा में पांडू पोखर, ग्लास ब्रिज, रोपवे, बिंबिसार जेल, सोने भंडार, मनियार मठ, साइक्लोपीयन वॉल, हॉट स्प्रिंग, नेचर सफारी और विश्व शांति स्तूप का भ्रमण कराया जाएगा।
0 comments:
Post a Comment