पटना, भागलपुर, पूर्णिया सहित 9 जिलों में कड़ाके की ठंड

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, भागलपुर, पूर्णिया सहित 9 जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही हैं। इन जिलों के तापमान में लगातार गिरावट होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।

खबर के अनुसार पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की वजह से उत्तर प्रदेश के साथ साथ बिहार में ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिससे यहां के तापमान लगातार गिर रहे हैं और लोगों को तेज ठंड के साथ साथ कनकनी का भी सामना करना पड़ रहा हैं। 

आपको बता दें की बर्फीली हवाओं की वजह से बिहार के तापमान लगातार गिर रहें हैं। वहीं 31 दिसंबर के बाद यहां के तापमान में और भी गिरावट आएगी। जिससे लोगों को तेज ठंड के साथ साथ घने कोहरे का भी सामना करना पड़ेगा। 

पटना, भागलपुर, पूर्णिया सहित 9 जिलों में कड़ाके की ठंड?

भागलपुर के सबौर में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस।

गया में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

बांका में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

खगड़िया में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बेगूसराय में न्यूनतम पैमान तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

औरंगाबाद में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

पटना में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

पूर्णिया में न्यूनतम तापमान 8.7, पश्चिमी चंपारण 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

0 comments:

Post a Comment