खबर के अनुसार देश के 20 रूट्स पर दो महीने की आगे की हवाई टिकट बुकिंग की दर में 24 फीसदी तक की गिरावट आई है। यानि की अगर आप दो महीने आगे की टिकट लेते हैं तो आपको हवाई टिकट में 24 फीसदी का फायदा होगा।
हालांकि सात दिन बाद की फ्लाइट टिकट बुक करते हैं तो इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया हैं। जानकारों की मानें तो ईंधन के दाम में कमी आई हैं। जिसके कारण एयरलाइंस कंपनियां इसका लाभ अपने उपभोक्ताओं को दे सकती हैं।
इन पांच रूट्स पर सबसे सस्ता हुआ फ्लाइट टिकट : पुणे- दिल्ली, दिल्ली- कोलकाता, दिल्ली- पटना, मुंबई- कोलकाता, पटना- दिल्ली आदि।
हवाई ईंधन का दाम।
दिल्ली में एक किलोलीटर हवाई ईंधन का दाम 117,587.64 रुपये।
कोलकाता में एक किलोलीटर हवाई ईंधन का दाम 124,359.83 रुपये।
मुंबई में एक किलोलीटर हवाई ईंधन का दाम 116,505.24 रुपये।
चेन्नई एक किलोलीटर हवाई ईंधन का दाम 122,220.59 रुपये।
0 comments:
Post a Comment