खबर के अनुसार अगले एक हप्ते तक बर्फीली हवाओं के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। साथ ही साथ कई जिलों में घना कोहरा भी दिखाई देगा। वहीं मैदानी इलाकों और पश्चिमी UP के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
आपको बता दें की शुक्रवार को यूपी का शाहजहांपुर और अयोध्या सबसे ठंडा जिला साबित हुआ हैं। शाहजहांपुर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं। जबकि अयोध्या का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फवारी के असर से उत्तर प्रदेश में ठंडी हवाएं चल रही हैं जिसके कारण यहां का पारा लगातार गिर रहा हैं। हालांकि दिन में थोड़ी धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही हैं।
इन जिलों में सबसे कम हुआ पारा।
शाहजहांपुर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस।
अयोध्या का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस।
वाराणसी में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस।
0 comments:
Post a Comment