पटना से रांची के बीच 25 अप्रैल से चलेगी वंदे भारत ट्रेन

न्यूज डेस्क: पटना से रांची के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना से रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन का परिचालन 25 अप्रैल से किया जा सकता हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई हैं।

खबर के अनुसार पटना से रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने के लिए लोको पायलट और क्रू मेंबर को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस ट्रेन के परिचालन होने से लोगों का आवागवन सुगम हो जायेगा। साथ ही साथ लोग पटना से रांची का सफर 7 घंटे में तय कर सकेंगे। 

बता दें की अभी पटना से रांची के लिए चार ट्रेन का संचालन किया जा रहा हैं। वंदे भारत इस रूट की पांचवी ट्रेन होगी जो की कम समय में यात्रियों को सफर कराएगी। यह ट्रेन रांची, टाटी सिल्वे, बीआईटी मेसरा, बरकाकाना, हजारीबाग होते हुए पटना जाएगी। 

इस ट्रेन का टाइमटेबल : रांची से पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी। यह ट्रेन सुबह 7:30 बजे रांची से चलेगी और दोपहर 2 बजे पटना पहुंचेगी। वहीं पटना से दोपहर 3:30 बजे चलकर रात 10:30 बजे रांची पहुंचेगी। हालांकि टाइमिंग को लेकर रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारियों से जानकारी मांगी है।

0 comments:

Post a Comment