खबर के अनुसार पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से बिहार के कई जिलों में मौसम बदल गए हैं, बादलों का आना जाना भी शुरू हो गया हैं। आज 26 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। साथ ही साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
आपको बता दें की मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश, बिजली और ओला गिरने की आशंका जताई गई है। वहीं प्रदेश में 50 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम का ये बदलाव एक अप्रैल तक जारी रहेगा।
इन 26 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट?
पटना, नालंदा, बक्सर, जहानाबाद, नवादा, बक्सर, भोजपुर, दरभंगा, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सीवान, मधुबनी, समस्तीपुर, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, शेखपुरा, लखीसराय, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर और गया।
0 comments:
Post a Comment