ये हैं दुनिया के 5 सबसे घातक फाइटर जेट

नई दिल्ली : आज के वर्तमान समय में दुनिया के कई देशों के पास आधुनिक फाइटर जेट मौजूद हैं। लेकिन दुनिया में पांच फाइटर जेट ऐसे हैं जिसे सबसे खतरनाक माना जाता हैं। ये फाइटर जेट अपने दुश्मनों को मिनटों में बर्बाद करने की ताकत रखता हैं।

ये हैं दुनिया के 5 सबसे घातक फाइटर जेट?

एफ-35 लाइटनिंग II- (अमेरिका) : एफ-35 लाइटनिंग II दुनिया का सबसे घातक फाइटर जेट हैं। इस फाइटर जेट में दुनिया की सबसे आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया हैं। यह सभी मौसमों में उड़ान भरने वाला स्टील्थ मल्टीरोल लड़ाकू विमान है। ये मिनटों में अपने दुश्मनों को बर्बाद कर सकता हैं। 

एफ-22 रैप्टर- (अमेरिका) : एफ-22 रैप्टर ऑल वेदर स्टील्थ एयर सुपिरिओरिटी लड़ाकू विमान है। इसे दुनिया का सबसे खतरनाक फाइटर जेट माना जाता हैं। यह एक ऐसा फाइटर जेट हैं जिसकी तकनीक अमेरिका ने अबतक किसी देश को नहीं दिया हैं। इसका इस्तेमाल सिर्फ अमेरिकी वायु सेना करती हैं।

सुखोई एसयू-57- (रूस) : सुखोई एसयू-57 दुनिया का तीसरा सबसे खतरनाक फाइटर जेट हैं। इसका इस्तेमाल रूस की वायु सेना करती हैं। यह सभी मौसमों में उड़ान भरने वाला स्टील्थ मल्टीरोल लड़ाकू विमान है।

चेंगदू जे-20-(चीन) : जे-20 लड़ाकू विमान आवाज से दोगुनी तेज रफ्तार से उड़ान भर सकता है। यह लड़ाकू विमान स्टील्थ तकनीकी से लैस है, जो इसे एक खतरनाक फाइटर जेट बनाता हैं।

डसॉल्ट राफेल- (फ्रांस/भारत) : राफेल फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट एविएशन ने बनाया हैं। इसका इस्तेमाल फ़्रांस के साथ साथ भारत की वायु सेना भी करती हैं। इस फाइटर जेट की गिनती दुनिया के खतरनाक फाइटर जेट में होती हैं।

0 comments:

Post a Comment