यूपी निकाय चुनाव: वाराणसी, प्रयागराज, बरेली समेत 8 जिले अनारक्षित

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नगर निगम चुनाव की तैयारी शुरू हो गई हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी सरकार ने निकाय चुनाव को लेकर नए परिसीमन और आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी हैं। इसमें वाराणसी, प्रयागराज, बरेली समेत 8 जिले को अनारक्षित किया गया हैं। 

खबर के अनुसार गुरुवार को नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा है की ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया हैं। वहीं 6 अप्रैल तक आपत्तियां दर्ज कराने के समय दिए गए हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया हैं। 

आपको बता दें की उत्तर प्रदेश में 760 नगर निकायों के लिए चुनाव होने हैं। इनमें नगर निगम की 17, नगर पालिका परिषद की 199 और 544 नगर पंचायत की सीटें हैं, जिसपर चुनाव कराया जायेगा। बहुत जल्द चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता हैं। 

नगर निगम आरक्षण की पूरी लिस्ट?

8 नगर निगम अनारक्षित: वाराणसी,  प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा, वृंदावन।

महिला के लिए : लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद।

पिछड़ा वर्ग के लिए : सहारनपुर और मेरठ। 

पिछड़ा वर्ग महिला के लिए : शाहजहांपुर और फिरोजाबाद। 

अनुसूचित जाति महिला के लिए : नगर निगम आगरा

अनुसूचित जाति के लिए : नगर निगम, झांसी

0 comments:

Post a Comment