चैत्र नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर व्रत से मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद

धर्म डेस्क: पंचांग के अनुसार अभी चैत्र नवरात्रि का समय चल रहा हैं। इस नवरात्रि में लोग नौ दिन मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा आराधना करते हैं। लेकिन कुछ लोग सिर्फ अष्टमी और नवमी पर व्रत रखते हैं और माता की पूजा आराधना करते हैं।

बता दें की अष्टमी और नवमी पर व्रत रखना भी बहुत फलदायक माना जाता हैं। जो लोग पूरी नवरात्रि के दौरान व्रत नहीं रख पाए वो लोग अष्टमी और नवमी पर व्रत रख माता को प्रसन्न कर सकते हैं। साथ ही साथ उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार इस साल चैत्र नवरात्रि में 29 मार्च को अष्टमी और 30 मार्च को नवमी पड़ रहा हैं। इस तिथि को आप माता के लिए व्रत रख सकते हैं। ज्योतिष की मानें तो अष्टमी और नवमी पर व्रत करने से पूरे शक्ति पर्व का फल मिल सकता है।

नवरात्रि में इन मंत्रों का करें जाप?

 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं शैलपुत्र्यै नम:।'

'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं ब्रह्मचारिण्यै नम:।'

 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चन्द्रघंटायै नम:।'

 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कूष्मांडायै नम:।'

 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं स्कंदमातायै नम:।'

'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कात्यायनायै नम:।'

 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कालरात्र्यै नम:।'

 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महागौर्ये नम:।'

 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं सिद्धिदात्यै नम:।

0 comments:

Post a Comment