भोपाल से झांसी, ग्वालियर, आगरा होते हुए चलेगी वंदे भारत ट्रेन

न्यूज डेस्क: आज से भोपाल-नई दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू हो जायेगा। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भोपाल से झांसी, ग्वालियर, आगरा होते हुए नई दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार वंदे भारत ट्रेन का परिचालन भोपाल से सुबह 5:40 बजे होगा और ये ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर 8:46 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन ग्वालियर स्टेशन पर 9:48 बजे और आगरा कैंट स्टेशन पर दोपहर 11:23 बजे आएगी। 

आगरा कैंट पर इस ट्रेन का दो मिनट ठहराव होगा, इसके बाद यहां से वंदे भारत ट्रेन 1:10 बजे निजामुद्दीन स्टेशन नई दिल्ली पहुंचेगी। वहीं नई दिल्ली से यह ट्रेन दोपहर 2:40 बजे खुलेगी और 4:20 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी और रात 10:10 बजे रानी कमलापति स्टेशन भोपाल आएगी। 

इस ट्रेन की स्पीड : रानी कमलापति स्टेशन भोपाल से वंदे भारत ट्रेन की स्पीड 120 किमी प्रति घंटे होगी। वहीं आगरा कैंट तक इसकी स्पीड 130 किमी की होगी और आगरा कैंट से ये ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे से दिल्ली के लिए दौड़ेगी।

0 comments:

Post a Comment