खबर के अनुसार मुंबई सेंट्रल-बनारस साप्ताहिक स्पेशल पहले 27 सितंबर, 2023 तक अधिसूचित किया गया था, अब उसे 29 नवंबर, 2023 तक बढ़ा दिया गया हैं। जबकि बनारस-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को 1 दिसंबर तक बढ़ाया गया हैं।
बता दें की त्योहारों के सीजन में यात्रियों को ज्यादा परेशानी का सामना करना न पड़ें, इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार किया हैं। आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर ट्रेन का टिकट बुक कर सकते हैं।
सूरत के रास्ते चलने वाली मुंबई-बनारस स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ें?
ट्रेन नंबर 09183 : मुंबई सेंट्रल-बनारस साप्ताहिक स्पेशल 29 नवंबर, 2023 तक चलाई जाएगी।
ट्रेन नंबर 09184 : बनारस-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल 1 दिसंबर 2023 तक चलाई जाएगी।
इस ट्रेन का स्टॉपेज : मुंबई सेंट्रल, बोरिवली, वापी, सूरत, वडोदरा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन, गंगापुर सिटी, भरतपुर जंक्शन, अछनेरा जंक्शन, आगरा फोर्ट, टूंडला जंक्शन, शिकोहाबाद जंक्शन, मैनपुरी, भोंगांव, फर्रुखाबाद जंक्शन, कन्नौज, कानपुर सेंट्रल जंक्शन, लखनऊ जंक्शन, रायबरेली जंक्शन, अमेठी, प्रतापगढ़ जंक्शन, जंघई जंक्शन, भदोही, बनारस।
0 comments:
Post a Comment