शाकाहारी लोगों के लिए ज़रूरी है इन 4 चीजों का सेवन, शरीर में बनी रहेगी ताकत

हेल्थ डेस्क: आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें शाकाहारी खाना पसंद होता हैं और वो अपने जीवन में सिर्फ और सिर्फ शाकाहारी खाना ही खाते हैं। जिसके कारण उनके शरीर में कुछ ऐसे चीजों की कमी हो जाती हैं। जिससे उनका स्वास्थ प्रभावित होता हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे चीजों के बारे में जिन चीजों का सेवन सभी शाकाहारी भोजन करने वाले लोगों को करनी चाहिए। इससे शरीर में ऊर्जा और विटामिन की कोई कमी नहीं होती हैं और शरीर में ताकत भी बनी रहती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की शाकाहारी लोगों के लिए ज़रूरी है इन 4 चीजों का सेवन, शरीर में बनी रहेगी ताकत।
प्रोटीन युक्त आहार, शाकाहारी भोजन करने वाले लोगों के शरीर में सबसे ज्यादा प्रोटीन की कमी होती हैं। जिसके कारण उनके शरीर में पाए जाने ग्लैंड की कार्यप्रणाली प्रभावित होती हैं। इसलिए जो लोग शाकाहारी भोजन करते हैं वो प्रोटीन युक्त आहार का सेवन प्रतिदिन करें। इससे शरीर सेहतमंद रहेगा तथा शरीर में ताकत बनी रहेगी। प्रोटीन के लिए आप दाल, आंवला, हरी पत्तेदार सब्जियां, दलिया और सोयाबीन का सेवन कर सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता हैं। जो इंसान के शरीर के लिए लाभकारी साबित होता हैं।
कैल्शियम युक्त आहार, अगर आप शाकाहारी भोजन करते हैं तो आप सुबह या रात्रि में कैल्शियम युक्त आहार का भोजन जरूर करें। इससे आपके शरीर में ताकत बनी रहेगी तथा शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होगी। साथ ही साथ शरीर की हड्डियां भी मजबूत रहेगी। आप कैल्शियम के लिए दूध, बादाम, अखरोट, सेब और हरी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। साथ ही साथ आप अंगूर या संतरे का जूस भी पी सकते हैं। इसमें कैल्शियम की मात्रा पायी जाती हैं जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद साबित होगा तथा शरीर में ऊर्जा की कोई कमी नहीं होगी।
आयरन युक्त आहार, शाकाहारी भोजन करने वाले लोगों को आयरन की ज़रूरत सबसे ज्यादा होती हैं। आयरन की कमी के कारण इनके शरीर में थकान की समस्या बनी रहती हैं और उनमें मन में चिड़चिड़ापण भी बना रहता हैं। इसलिए शाकाहारी भोजन करने वाले लोग सुबह की डाइट में ऐसे आहार को शामिल करें। जिसमें आयरन की मात्रा सबसे अधिक होती हो। आयरन के लिए आप पालक, ब्रोकली, अनार, चुकंदर और आंवला का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से शरीर में ताकत बनी रहेगी और शरीर भी स्वस्थ रहेगा।
विटामिन सी युक्त आहार, वैसे लोग जो शाकाहारी भोजन करते हैं। उनके शरीर में विटामिन सी की कमी होती हैं और इसके कमी के कारण इनका इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता हैं और पाचन तंत्र भी ठीक तरीकों से काम नहीं करता हैं। इसलिए शाकाहारी लोग प्रतिदिन विटामिन सी युक्त आहार का सेवन जरूर करें। आप विटामिन सी के लिए गाजर, सेब, अंजीर, पपीता आदि का सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन सी की मात्रा सबसे अधिक होती हैं। जिससे आपके शरीर में विटामिन सी की कमी नहीं होगी और आपके शरीर में ताकत बनी रहेगी।

0 comments:

Post a Comment