न्यूज डेस्क: भारत में चाइनीज सामान का बहिष्कार तेजी के साथ हो रहा हैं। चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स की एक रिपोट की मानें तो कोरोना शुरू होने से अबतक चीन से भारत आने वाले सामान में 30 फीसदी कमी आई हैं। जो चीन के लिए एक बहुत बड़ा आर्थिक झटका साबित हो सकता हैं।
इस सब के बाबजूद कुछ चीनी कंपनियां ऐसी हैं। जिनका भारतीय बाजार पर सबसे ज्यादा कब्ज़ा हैं। आज उन्ही कंपनियों के बारे में जानेंगे विस्तार से ताकि लोगों को इसके बारे में पूरी जानकारी मिल सके।
1 .श्याओमी।
एक रिपोट के मुताबिक चीन की कंपनी श्याओमी का भारतीय बाजार पर सबसे ज्यादा कब्ज़ा हैं। आपको बता दें की भारत में इसकी इतनी लोकप्रिय है कि इसने एक चौथाई से भी अधिक बाजार पर कब्जा किया हुआ है।
2 .बाइटडांस।
चीनी कंपनी बाइटडांस का टिक टोक मोबाइल एप भारतीय बाजार पर कब्ज़ा किये हुए हैं। भारत में करीब 11.9 करोड़ लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। फिलहाल भारत सरकार ने इसे बैन करने का निर्णय लिया हैं।
3 .वीवो।
आपको बता दें की मोबाइल कंपनी वीवो भारत के करीब 20 फीसदी बाजार पर कब्जा किया हुआ है। भारत में बहुत से लोग इस कंपनी का मोबाइल इस्तेमाल करते हैं। इससे चीन को सबसे ज्यादा फायदा होता हैं।
4 .यूसी ब्राउजर।
एक खबर के अनुसार दुनिया में यूसी ब्राउजर को करीब 1.1 अरब लोगों ने डाउनलोड किया हुआ है। लेकिन बता दें इसमें करीब आधा हिस्सा सिर्फ भारत का है। भारत सरकार ने इसे बैन करने का फैसला लिया हैं। इस ब्राउजर का भारतीय बाजार पर कब्जा हैं। भारत में इसके करीब 50 करोड़ यूजर्स हैं।
5 .ओप्पो मोबाइल।
भारतीय बाजार पर ओप्पो मोबाइल कंपनी का भी कब्ज़ा हैं। भारत में काफी लोग इस कंपनी के मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं।
0 comments:
Post a Comment