न्यूज डेस्क: चीन पूरी दुनिया में कोरोना फैलाकर सुपरपावर बनना चाहता हैं। इसके लिए वो दुनिया को युद्ध की धमकी तक दे रहा हैं। यहां तक की चीन अमेरिका को 30 मिनट में बर्बाद करने की चेतावनी दे रहा हैं। जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उस मिसाइल के बारे में जिस मिसाइल को चीन दुनिया का सबसे शक्तिशाली मिसाइल मानता हैं।
एक खबर के मुताबिक चीन के पास सबसे अधिक दूरी तक मार करने वाली बैलिस्टिक डीएफ-41 (डोंगफेंग) मिसाइल हैं। इस मिसाइल से धरती के किसी भी कोने में टारगेट किया जा सकता हैं। चीन इसी मिसाइल के दम पर अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत को युद्ध की धमकी देता हैं।
क्या है बैलिस्टिक डीएफ-41 (डोंगफेंग) मिसाइल की ताकत।
1 .यह मिसाइल 15 हजार किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकती हैं। अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक परमाणु मिसाइल रडार से बचने में सक्षम है।
2 .चीन के सैन्य विशेषज्ञ इसे अमेरिका और रूस द्वारा बनाई गई सातवीं पीढ़ी की परमाणु मिसाइल के बराबर आंकते हैं। यह 10 परमाणु हथियारों को एक साथ लेकर जा सकती है।
3 .यह मिसाइल अमेरिकी रक्षा प्रणाली को भी भेद सकती है।
4 .यह परमाणु मिसाइल 10 लक्ष्यों पर एक बार में निशाना बना सकती हैं।
5 .चीन की ये मिसाइल 10 मैक यानि 12348 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकती है।
0 comments:
Post a Comment