न्यूज डेस्क: परमाणु बम दुनिया का सबसे ताकतवर बम माना जाता हैं। आज के वर्तमान समय में बहुत से देश ऐसे हैं जिनके पास परमाणु बम की ताकत हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की भारत में परमाणु हमले का निर्णय कौन लेता हैं। इसकी क्या प्रक्रिया हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से।
सबसे पहले आपको बता दें की परमाणु हमला युद्ध का सबसे अंतिम हमला हैं। इस हमले के बाद लगभग सब कुछ ख़त्म हो जाता हैं। इसका इस्तेमाल सिर्फ एक बार अमेरिका ने जापान पर किया था। जिससे लाखों लोगों की मौत हो गई थी। यह हमला मानव जाती के लिए सबसे भयानक था।
विशषज्ञों के अनुसार, प्रधानमंत्री की टेबल पर ऐसा कोई बटन परमाणु बटन नही होता है जिसे दबाकर किसी भी देश पर परमाणु हमला किया जा सके। लेकिन प्रधानमंत्री के पास एक स्मार्टकार्ड जरूर होता हैं। जिसके बिना परमाणु हथियार नहीं चलाया जा सकता हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक परमाणु बम को दागने का असली बटन परमाणु कमांड की सबसे निचली कड़ी या टीम के पास होता है। लेकिन भारत में परमाणु हमला करने के निर्णय प्रधानमन्त्री के पास होता है। लेकिन परिस्थितियों के अनुसार अपनी सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी एवं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, चेयरमैन ऑफ़ चीफ ऑफ़ स्टाफ कमेटी से राय लेकर ही परमाणु हमला करने का निर्णय ले सकता हैं। हालांकि मीडिया में अभी तक पूर्ण जानकारी नहीं आई हैं।
0 comments:
Post a Comment