न्यूज डेस्क: बिहार सरकार राज्य में रहने वाले लोगों की भलाई के लिए कई तरह की योजना चला रही हैं। ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना करना ना पढ़ें। आपको बता दें की 12वीं बोर्ड कक्षा में अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होने वाली सभी अविवाहित लड़कियों को बिहार सरकार ने 10 हजार रुपये की स्कॉलरशिप देती हैं। आप भी इसका लाभ उठा सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार यह पुरस्कार राशि बिहार सरकार की योजना ‘मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना’ के तहत दी जाती हैं। लड़कियां इस योजना का लाभ जरूर उठाएं। इसका लाभ बिहार में स्थाई रूप से रहने वाली लड़कियों को भी प्राप्त होता हैं।
आपको बता दें की इस योजना का लाभ किसी भी परिवार की अधिकतम 2 बालिकायें ही उठा सकती है। इस योजना से बिहार में लिंग अनुपात तथा महिला साक्षारता दर में वृद्धि होने का अनुमान भी लगाया जा रहा। इससे लड़कियों को आगे बढ़ने में बल मिलेगा।
अगर कोई लड़की इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं तो वो इस वेबसाइट पर जाकर http://edudbt.bih.nic.in/ ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। यहां पर इस योजना से जुड़ी सभी जानकारियां भी मिल जाएगी।
0 comments:
Post a Comment