न्यूज डेस्क: कोरोना महामारी के इस दौर में बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की तैयारी शुरू हो गई हैं। हालांकि अभी तक चुनाव आयोग तारीख का एलान नहीं किया हैं। लेकिन बिहार में कई सारी पार्टिया जनता को लुभाने के लिए तरह-तरह के बादे कर रही हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है की साल 2020 में किसकी सरकार बन सकती हैं। क्या यहां सत्ता का परिवर्तन देखने को मिल सकता हैं।
एक रिपोट की मानें तो बिहार में आज भी सीएम के तौर पर लोग नीतीश कुमार और उनके द्वारा किये गए कामों को पसंद करते हैं। यहां की ज्यादा तर जनता सीएम नीतीश को मुख्यमंत्री के पद पर देखना चाहती हैं। लेकिन इस बार के चुनाव में कुछ बड़ा बदलाव भी देखने को मिल सकता हैं।
जानकार बताते हैं की इस बार बिहार में कोरोना की वजह से 25 लाख से अधिक प्रवासी मजदूरों की घर वापसी हुई है। निर्वाचन आयोग इन लोगों का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ रही हैं। ये लोग इस बार सरकार बनाने को लेकर निर्णय कर सकते हैं।
हालांकि देखना होगा की ये लोग चुनाव के दौरान किसे वोट देते हैं। अगर ये लोग तेजस्वी के साथ जाते हैं तो बिहार में नीतीश कुमार के लिए बड़ी समस्या उत्पन हो सकती हैं। आपको बता दें की बिहार में 7 करोड़ 18 लाख वोटर हैं और 73 हजार बूथ हैं जिसमें हर बूथ पर करीब 1000 मतदाता हैं।
0 comments:
Post a Comment