नीतीश का चुनावी दाव, खुलेगा दो लाख नियुक्तियों का पिटारा

न्यूज डेस्क: बिहार में विधानसभा का चुनाव आने वाला हैं। इस चुनाव से पहले सीए नीतीश दो लाख नियुक्तियों का पिटारा खोलने वाले हैं। इससे युवाओं को रोजगार मिल सकता हैं तथा नौकरी करने का उनका सपना पूरी हो सकता हैं। बिहार में इसकी शुरुआत भी हो चुकी हैं। 
सीएम नीतीश ने पहले 94 हजार टीचर की बहाली को लेकर मंजूरी दे दी हैं। जिसकी प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी हैं। अब धीरे धीरे और भी कई विभागों में भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली हैं। इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी हो सकता हैं। 

खबर के मुताबिक बिहार के शिक्षा विभाग में 1.25 लाख की भर्तियां चुनाव से पहले कराई जाएगी। वहीं पुलिस विभाग में 30 हजार पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं। इसकी सभी प्रक्रिया चुनाव से पहले कराने की तैयारी चल रही हैं। 

किस विभाग में कितने पद खाली 
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में 3000, पंचायतीराज विभाग में 5000 , ग्रामीण कार्य विभाग में 1500, पथ निर्माण विभाग में 1000 , पर्यावरण एवं वन विभाग में 1500, स्वास्थ्य विभाग में 25000  और नगर विकास विभाग में  9000 पद खाली हैं। 

अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप बिहार में नजर बनाएं रहें। क्यों की इन सभी विभाग में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं। 

0 comments:

Post a Comment