न्यूज डेस्क: कोरोना महामारी के इस दौर में लोगों की आर्थिक स्थिति ख़राब हो गई हैं। जिसके कारण केंद्र की मोदी सरकार ने बिहार के लोगों के लिए बड़ा फैसला किया हैं। देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा की बिहार में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को छठ तक मुफ्त अनाज मिलता रहेगा। इस फैसले से लोगों को बड़ी राहत हो सकती हैं।
खबर के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना संकट के चलते बिहार में अनाज बांटे जा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का विस्तार अब दिवाली और छठ पूजा तक यानी नवंबर के आखिर तक किया जाएगा। जिन लोगों को पहले से आनाज मिल रहा हैं वो लगातार मिलता रहेगा। जिससे इन्हे ज्यादा मुश्किल का सामना करना नहीं पड़ेगा।
लेकिन सबसे बड़ी बात यह हैं की पीएम मोदी के इस एलान से बिहार की राजनीती गरमा रही हैं। क्यों की इसी साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। पूरी संभावना है कि चुनाव अक्टूबर-नवंबर के बीच ही होंगे। इस स्थिति में इसे राजनीती पार्टिया चुनावी दाव समझकर पीएम मोदी को घेर सकती हैं।
0 comments:
Post a Comment