न्यूज डेस्क: चीन अपनी मिसाइल ताकतों से दुनिया में सुपरपावर बनना चाहता हैं तथा भारत को दबाना चाहता हैं। लेकिन उनकी ये मनसा कभी भी पूरी नहीं होने वाली हैं। क्यों की भारत का अग्निबाण चीन को मिनटों में तबाह कर सकता हैं।
एक रिपोट की मानें तो भारत का अग्निबाण यानि की अग्नि-5 5,000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाला ऐसा मिसाइल हैं जो परमाणु हथियार ले जा सकता है। इससे चीन के किसी भी शहर को टार्गेट किया जा सकता हैं। अग्नि 5 कितना खतरनाक है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसकी मारक क्षमता के दायरे में पूरा चीन आता है।
आपको बता दें की अग्नि-5 का पहला टेस्ट 2012 में किया गया था। यह पूरी अग्नि सीरीज में यह सबसे आधुनिक हथियार है जिसमें नेविगेशन के लिए मॉडर्न टेक्नॉलजीज हैं और परमाणु हथियार ले जाने की इसकी क्षमता दूसरी मिसाइल प्रणालियों से कहीं ज्यादा बेहतर है। इसे दुनिया का सबसे खतरनाक मिसाइल माना जाता हैं। चीनी मिडिया में भारत के इस मिसाइल की चर्चा प्रतिदिन होती हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक इस समय अमेरिका, चीन, रूस, फ्रांस और नॉर्थ कोरिया के पास ही इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल्स हैं। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि भारत के पास जो अग्नि-5 मिसाइल हैं वो भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं। क्यों की चीन भारत पर कभी भी मिसाइल अटैक नहीं कर सकता हैं।
0 comments:
Post a Comment