खबर के अनुसार आप कुछ घरेलू उपाय को अपना कर अपने घर से मच्छरों को दूर भगा सकते हैं। साथ ही साथ आप खुद को मच्छरों के काटने के उत्पन होने वाली कई बीमारियों से भी बचा सकते हैं तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
मच्छरों को भगाने के लिए ट्राई करें ये 5 घरेलू उपाय?
1 .आपको बता दें की शरीर पर तुलसी के पत्तों का रस लगाने से मच्छर नहीं काटते हैं। इसलिए आप इस घरेलू उपाय को आजमा सकते हैं।
2 .नीम के तेल में कपूर मिलाकर एक स्प्रे बॉटल में भर लें। अब इसे तेजपत्तों पर स्प्रे करें और शाम के समय इसे घर में जलाये, घर के सारे मच्छर भाग जाएंगे।
3 .आप शाम के समय कपूर मिले नीम के तेल का दीपक घर में जलाएं। इससे भी घर के सारे मच्छर तुरंत भाग जाएंगे।
4 .नारियल तेल, नीम तेल, लौंग का तेल, पिपरमिंट तेल और नीलगिरी के तेल को मिलकर अपने पैर, हाथ में लगा लें। इससे मच्छर नहीं काटेंगे।
5 .घर में पुदीने के पत्तों के रस का छिड़ाव करने से भी मच्छर दूर भागते हैं। इसे चाहें तो आप अपने शरीर पर भी लगा सकते हैं।
0 comments:
Post a Comment