पटना, भागलपुर, नालंदा, दरभंगा में ठंड की दस्तक, चल रहीं पश्चिमी हवाएं

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, भागलपुर, नालंदा, दरभंगा सहित सभी जिलों में ठंड की दस्तक शुरू हो गई हैं। राज्य में 13 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहीं पश्चिमी हवाओं से रात का तापमान लगातार गिर रहा हैं।

खबर के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और सुबह 11 से 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा के कारण ही तापमान में कमी हो रही है। इससे राज्य में धीरे-धीरे ठंड का आगमन होता जा रहा हैं। छठ तक बिहार में अच्छी ठंड गिरने लगेगी।

आपको बता दें की मौसम शुष्क होने और पहाड़ों पर होने वाले बर्फबारी की वजह से हवा में ठंड दिखाई दे रही हैं। बिहार के पटना, भागलपुर, नालंदा, दरभंगा समेत सभी जिलों के तापमान में गिरावट हो रही हैं। इसलिए लोगों ठंड की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। 

पटना के कई मॉल में गर्म कपड़े पर डिस्काउंट दिया जा रहा हैं। वहीं भागलपुर, दरभंगा, नालंदा के बाजार में भी काफी मात्रा में गर्म कपड़े आ गए हैं। इसलिए आप ठंडा से बचने के लिए इसकी खरीदारी कर सकते हैं। क्यों की बहुत जल्द आपको इसकी ज़रूरत पड़ेगी।

0 comments:

Post a Comment